Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, April 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Ads

Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ में एक और मौत, लखनऊ से लौट क्वारेंटाइन सेंटर में था मज़दूर

बिलासपुर.  छत्तीसगढ़ के क्वारैंटाइन सेंटर में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब रतनपुर स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में 55 वर्षीय एक श्रमिक की ब...

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के क्वारैंटाइन सेंटर में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब रतनपुर स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में 55 वर्षीय एक श्रमिक की बुधवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रमिक रोज की तरह सुबह उठकर शौचालय गया। वहां से आने के बाद बिस्तर पर लेट गया। काफी देर शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने देखा तो मौत का पता चला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी के मानिकचौरी निवासी जागेश्वर यादव 13 जून को लखनऊ से लौटा था। इसके बाद उसे गांधी नगर के पास स्थित शासकीय महामाया विद्यालय में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। मंगलवार रात अपने साथियों के साथ जागेश्वर यादव ने भोजन किया। इसके बाद सुबह अचानक से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। 

अव्यवस्थाओं के कारण सुर्खियों में रहा है सेंटर


वहीं दूसरी ओर सेंटर में रह रहे श्रमिकों का आरोप है कि रात को जो भोजन दिया गया, वह अधपका था और उसमें कीड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वही भोजन करने से जागेश्वर यादव की मौत हुई है। ये क्वारैंटाइन सेंटर पहले भी सुर्खियों में रहा है। यहां ठहराए गए श्रमिकों ने एक बार अधपका भोजन होने का हवाला देकर फूड पैकेट फेंक दिए थे। जबकि एक बार श्रमिकों का विवरण लेने पहुंचे दो शिक्षकों पर गंदा पानी डाल दिया गया था। 

No comments

Girl in a jacket

The Story of 100 Years | हर 100 साल की महामारी

देखिये सूर्यवंशी मूवी का ट्रेलर

देखिये सस्पेंस और हॉरर से भरपूर बुलबुल मूवी का ट्रेलर

18 सैंपल मिले पॉजिटिव, 07 डिस्चार्ज, 04 मरीज भर्ती और एक की ...

22 जून कोरोना रिपोर्ट / आज 46 मरीजों की पुष्टि की गई जबकि 66...

जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी सहित 5 लोगों की मौ...

रायपुर में रविवार को मिले 17 पॉज़िटिव में 10 रूस से लौटे छात...

डोंगरगांव विधायक समेत राजनांदगांव में मिले 15 कोरोना संक्रमि...

25 वर्षीय महिला नक्सली गिरफ्तार, सहायक आरक्षक के हत्या में थ...

21 जून कोरोना रिपोर्ट / आज फिर बड़ी संख्या में मिले संक्रमित...